1000886004

2500 करोड़ की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सौगात देने 5 जुलाई को शिवपुरी आएंगे CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया

1000886004

शिवपुरी। 5 जुलाई को बड़ी औद्योगिक सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शहर के पोलो ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में करीब 2500 करोड़ रुपये की लागत वाली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा शुक्रवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने की। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, यातायात, पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के साथ सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा की तथा सभी व्यवस्थाएं प्रोटोकॉल के अनुरूप रखने के निर्देश दिए। बैठक में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, कोलारस विधायक महेंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव सहित जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *