1000849490

4 जुलाई को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती, मेंटीनेंस के चलते कई फीडर रहेंगे बंद

1000849490

शिवपुरी। बिजली वितरण कंपनी द्वारा मेंटीनेंस कार्य के चलते 4 जुलाई (शनिवार) को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। 33 केवी सुभाषपुरा फीडर, 11 केवी सकलपुर आबादी फीडर तथा 33 केवी चंदौरिया और लुकवासा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी।

33 केवी सुभाषपुरा फीडर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगा। इससे 33/11 केवी उपकेंद्र सुभाषपुरा एवं धौलागढ़ से जुड़े सभी क्षेत्र और एचटी उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।

इसी प्रकार 11 केवी सकलपुर आबादी फीडर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान 33/11 केवी उपकेंद्र सतनवाड़ा के सकलपुर आबादी फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

वहीं, 33 केवी चंदौरिया एवं लुकवासा फीडर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे। इससे 33/11 केवी उपकेंद्र चंदौरिया, रमतला, देहरदा सड़क, लुकवासा और केलधार से जुड़े सभी क्षेत्र तथा एचटी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *