1000885883

जमीन पर दोबारा कब्जे का विरोध करने पर पिता-पुत्र को 10-12 लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा

1000885883

शिवपुरी। जिले के लाड़करन गांव में जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर पिता-पुत्र पर कथित रूप से लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया गया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

घायल संजीव परिहार (32) ने बताया कि उनकी 8 बीघा कृषि भूमि पर खेरौना गांव के भरत रावत और हजारी रावत ने कब्जा कर रखा था। करीब दो माह पहले राजस्व विभाग ने सीमांकन कर कब्जा हटवाया था। तीन दिन पहले उन्होंने अपनी जमीन की जुताई कराई थी, लेकिन गुरुवार शाम सूचना मिली कि आरोपी दोबारा ट्रैक्टर से खेत जोत रहे हैं। इस पर वह अपने पिता राम सिंह परिहार (52) के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध किया।

आरोप है कि भरत रावत, हजारी रावत, राजेश रावत, बुद्धा, टिल्लू, बलवीर रावत सहित 10 से 12 लोगों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल पिता-पुत्र को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है।

तेंदुआ थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *