1000883107

बैराड़ पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिर्राज को किया गिरफ्तार

1000883107

शिवपुरी। जिले की बैराड़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 315 बोर के देशी कट्टे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ और अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में बैराड़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ठाकुर बाबा मंदिर के पास, धौरिया रोड बैराड़ पर एक युवक किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की नीयत से अवैध हथियार लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गिर्राज सोनी (26) निवासी कालामढ़, बैराड़ बताया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से 315 बोर का एक देशी कट्टा तथा जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने कट्टा और कारतूस जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 259/26 के तहत धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया। जब्त हथियार और कारतूस की अनुमानित कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक गिर्राज मीणा, प्रधान आरक्षक इकबाल अहमद, आरक्षक शोभाराम मीणा, आरक्षक अजय नीखरा तथा वाहन चालक आरक्षक मनीष परिहार की विशेष भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *