1000849490

कल इन क्षेत्रों में चार घंटे बंद रहेगी बिजली, मेंटीनेंस के चलते रहेगा शटडाउन

1000849490

शिवपुरी। बिजली वितरण कंपनी द्वारा मेंटीनेंस कार्य के चलते शुक्रवार, 3 जुलाई को जिले के दो फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।

विभाग के अनुसार, 33 के.व्ही. सतनवाड़ा फीडर पर मेंटीनेंस कार्य के कारण सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र सतनवाड़ा से जुड़े सभी क्षेत्र तथा एचटी उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।

इसी तरह 11 के.व्ही. सुभाषपुरा आबादी फीडर पर रखरखाव कार्य के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र सुभाषपुरा एवं सुभाषपुरा आबादी फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने बताया कि मेंटीनेंस कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *