2 जुलाई को इन क्षेत्रों में चार घंटे बिजली रहेगी बंद, मेंटेनेंस के चलते रहेगा शटडाउन

1000849490

शिवपुरी। जिले में गुरुवार 2 जुलाई को बिजली लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है।

बिजली विभाग के अनुसार, 33 के.व्ही. भगोरा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र भगोरा और पाठखेड़ा से जुड़े सभी क्षेत्र तथा एचटी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इसी प्रकार 11 के.व्ही. गोपालपुर आबादी फीडर पर रखरखाव कार्य के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र खटका के अंतर्गत गोपालपुर आबादी से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, कार्य की स्थिति के अनुसार शटडाउन की अवधि में आवश्यकतानुसार परिवर्तन भी किया जा सकता है।:::

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *