1000878069

करैरा में मृत गाय को ट्रैक्टर से सड़क पर घसीटने का वीडियो वायरल, बजरंग दल ने कराई FIR

1000878069

शिवपुरी। जिले के करैरा में मृत गाय को ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मामला करैरा के टीला रोड क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में सिल्वर आयशर ट्रैक्टर से मृत गाय को पहले डामर सड़क और फिर कच्चे-पथरीले रास्ते पर घसीटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता नचिकेता तिवारी ने करैरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में करैरा निवासी प्रकाश जाटव को ट्रैक्टर चालक बताते हुए आरोप लगाया गया कि इस तरह मृत गाय को घसीटने से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकाश जाटव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 298 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *