1000874334

करैरा में करोड़ों की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, सिरसौद चौराहे पर अवैध निर्माण हटाया

1000874334

शिवपुरी। जिले के करैरा में प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे स्थित सिरसौद चौराहे पर करोड़ों रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीएम अनुपम शर्मा और तहसीलदार ललित शर्मा ने राजस्व अमले के साथ संयुक्त कार्रवाई कर अवैध निर्माण हटाया और भूमि को शासन के कब्जे में लेकर ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दिया।

प्रशासन के अनुसार, ग्राम पंचायत घसारही के सर्वे क्रमांक 177, रकबा 1.50 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर दो व्यक्तियों द्वारा सीमेंट के पिलर लगाकर फेंसिंग कर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने अवैध निर्माण हटाया। निरीक्षण के दौरान चौकीदार ने निर्माण कार्य सिंचाई विभाग द्वारा कराए जाने की बात कही, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इससे स्पष्ट इनकार कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने भूमि को अतिक्रमणमुक्त कर अपने कब्जे में लिया और स्थल पर सूचना पटल भी स्थापित कराया।

एसडीएम अनुपम शर्मा ने कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *