1000874254

सायबर सेल ने 5 लाख रुपये की ठगी की राशि कराई वापस, फरियादी ने जताया आभार

1000874254

शिवपुरी। पुलिस की सायबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरियादी के बैंक खाते से ठगी गई 5 लाख रुपये की पूरी राशि वापस दिला दी। शिकायतकर्ता शिवम सिंघल ने 17 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके बंधन बैंक खाते से 5 लाख रुपये निकाल लिए हैं।

सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह जाट और उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई की। जांच में पता चला कि ठगी की राशि एचडीएफसी बैंक के एक खाते में ट्रांसफर की गई है। इसके बाद एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से राशि होल्ड कराई गई और संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर पूरी 5 लाख रुपये की रकम शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी गई। सफल कार्रवाई के बाद शिवम सिंघल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सायबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए MY Aadhaar App के माध्यम से आधार का बायोमेट्रिक लॉक करें, फर्जी लोन एप डाउनलोड न करें, APK फाइल और अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा किसी संदिग्ध वेबसाइट पर लॉगिन करने से बचें। साइबर अपराध होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 या शिवपुरी सायबर सेल के हेल्पलाइन नंबर 7049123706 एवं 7049123288 पर सूचना देने की सलाह दी गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *