1000874309

बैराड़ निवासी ने एसपी से की धोखाधड़ी की शिकायत, मकान सौदे में 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप

1000874309

शिवपुरी। जिले के बैराड़ निवासी राहुल गुप्ता ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मकान खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मकान का 20 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें उन्होंने आरटीजीएस के माध्यम से 10 लाख रुपये अग्रिम भुगतान कर दिया था। शेष राशि रजिस्ट्री के समय देने की सहमति बनी थी।

आवेदन के अनुसार, राहुल गुप्ता का आरोप है कि राजावेटी पाठक, उनके पुत्र धर्मेंद्र पाठक, नीरज पाठक, राकेश तोगर तथा केशभान सिंह ने उनकी जानकारी के बिना मकान की रजिस्ट्री किसी अन्य के नाम करा दी। जब उन्होंने अपने नाम रजिस्ट्री कराने की मांग की तो आरोपियों द्वारा लगातार टालमटोल की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना बैराड़ में कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

राहुल गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा मकान की रजिस्ट्री उनके नाम कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर नियमानुसार जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *