1 जुलाई को शिवपुरी के कई क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली रहेगी बंद

शिवपुरी। बिजली वितरण कंपनी द्वारा मेंटीनेंस कार्य के चलते बुधवार, 1 जुलाई को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
33 केवी नोहरी फीडर पर कार्य के कारण सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र नोहरी से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, 11 केवी धौलागढ़ आबादी फीडर पर मेंटीनेंस के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र धौलागढ़ से जुड़े सभी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
इसी तरह 33 केवी फतेहपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले 11 केवी न्यू बस स्टैंड, मनियर और फतेहपुर फीडर पर कार्य होने से सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रीराम कॉलोनी, रघुवंशी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कॉलोनी, हाथी खाना, सिटी सेंटर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, अमृत विहार कॉलोनी, बस स्टैंड क्षेत्र, मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कॉलोनी, फतेहपुर, शारदा कॉलोनी, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला, 26 नंबर कोठी के आसपास सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
