1000873781

SHIVPURI NEWS-सईसपुरा में मकान पर पलटा पानी का टैंकर, 80 वर्षीय महिला घायल

1000873781

शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के सईसपुरा में मंगलवार को एक पानी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर मकान पर पलट गया। हादसे में मकान की दीवार ढह गई, जिसकी चपेट में आने से 80 वर्षीय अकबरी बाई घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-टैंकर सईसपुरा क्षेत्र से गुजर रहा था। रास्ते में पड़ी रेत और ईंटों पर टैंकर का पहिया चढ़ने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद टैंकर पलटकर पास के एक मकान पर जा गिरा, जिससे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में घायल हुई अकबरी बाई को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना में मकान को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, हादसे के समय घर में मौजूद अन्य सदस्य सुरक्षित रहे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *