1000872098

पोहरी के अगर्रा गांव में झाड़ियों में मिला नवजात, ग्रामीणों ने बचाई जान, जिला अस्पताल रेफर

1000872098

शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम अगर्रा में मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। सुबह करीब 6 बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नवजात को सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी में भर्ती कराया।

ग्रामीणों के अनुसार, सबसे पहले गांव की एक महिला ने झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर उसने नवजात को झाड़ियों में पड़ा देखा और तुरंत उसे सुरक्षित निकाल लिया। इसके बाद अन्य ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण कर फीडिंग और प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, शिशु पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।

मामले की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को भी दे दी गई है। बेहतर इलाज और देखभाल के लिए नवजात को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है। वहीं पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को झाड़ियों में कौन छोड़कर गया। इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *