1000872096

माधव चौक पर महिला-पुरुष के बीच विवाद, पानी पीने की बात पर बढ़ी कहासुनी, पुलिस ने कराया शांत

1000872096

शिवपुरी। शहर के व्यस्त माधव चौक पर सोमवार रात एक महिला और पुरुष के बीच पानी पीने की बात को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। सड़क पर हुए हंगामे के कारण कुछ समय के लिए यातायात और लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद नहीं थमने पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर समझाइश दी। पुलिस ने महिला और पुरुष से लिखित शिकायत देने को कहा, लेकिन किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बाद पुलिस ने समझौते के आधार पर दोनों को वहां से रवाना कर दिया और मामला मौके पर ही शांत हो गया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *