1000868186

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा से लेकर स्थापना दिवस तक की बनी रणनीति, अवधेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के मंत्र

1000868186

शिवपुरी। विश्व हिंदू परिषद जिला शिवपुरी की महत्वपूर्ण जिला बैठक सोमवार को विहिप कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग दल मध्यभारत के प्रांत संयोजक अवधेश तिवारी ने कहा कि संगठन में सक्रियता से कार्य करें और अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में संगठन का विस्तार करते हुए समाज के बीच निरंतर सक्रिय रहे। मजबूत संगठन ही हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल केवल संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का अभियान हैं। उन्होंने सभी प्रखंडों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक संगठन की गतिविधियां पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करे और समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाए।

1000868187

बैठक में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस, अखंड भारत संकल्प दिवस, 5 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित होने वाले बजरंग दल सेवा सप्ताह तथा 16 अगस्त 2025 से प्रारंभ होने वाली बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बजरंग दल सेवा सप्ताह के दौरान सेवा, जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, स्वच्छता और सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

बैठक में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संगठन ने लल्ला रघुवंशी को यात्रा प्रभारी तथा नारायण गर्ग को सह यात्रा प्रभारी नियुक्त किया। यात्रा की व्यवस्थाओं, पंजीयन, संपर्क अभियान और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई, ताकि जिले से अधिकाधिक श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो सकें।

बैठक में प्रांत सत्संग प्रमुख सुरेश शर्मा, विभाग मंत्री नरेश ओझा, जिला अध्यक्ष राम सिंह यादव, जिला मंत्री विनोद पुरी गोस्वामी, विभाग संयोजक उपेंद्र यादव, जिला सह विशेष संपर्क प्रमुख ललित शर्मा, जिला संयोजक सुनील राठौर, जिला सह संयोजक एवं बूढ़ा अमरनाथ यात्रा प्रभारी लल्ला रघुवंशी, जिला सेवा प्रमुख वीरू धाकड़, जिला सह महाविद्यालय प्रमुख प्रिंस प्रजापति, जिला सह सेवा प्रमुख सुनील ओझा, जिला सुरक्षा प्रमुख संदीप गोस्वामी सहित जिले के सभी प्रखंडों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, सेवा कार्यों को गति देने, बजरंग दल सेवा सप्ताह, विहिप स्थापना दिवस, अखंड भारत संकल्प दिवस और बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती, सेवा का भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की मूल पहचान है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *