1000868074

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित शिवपुरी दौरे की तैयारियां तेज, DM ने पोलोग्राउंड, गांधी पार्क और हवाईपट्टी का किया निरीक्षण

1000868074

शिवपुरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित शिवपुरी दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे को सफल और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात, जनसुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सबसे पहले पोलोग्राउंड और गांधी पार्क पहुंचकर वहां की भौतिक स्थिति, सुरक्षा मानकों और आयोजन की दृष्टि से स्थल की उपयोगिता का निरीक्षण किया। उन्होंने संभावित सभा स्थल, आमजन की आवाजाही, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी परीक्षण किया। इसके बाद वे शिवपुरी हवाईपट्टी पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए तकनीकी व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा भी की गई।

निरीक्षण के दौरान शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव और हरवीर रघुवंशी भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संभावित कार्यक्रम को लेकर आवश्यक सुझाव दिए और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया।

इस मौके पर अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीएम आनंद राजावत, डिप्टी कलेक्टर अनुराग निंगवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *