1000862431

मुख्यमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में यादव महासभा ने फूंका जीतू पटवारी का पुतला

1000862431

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए कथित आरोपों के विरोध में रविवार को शिवपुरी के माधव चौक पर यादव महासभा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी करते हुए आरोपों को निराधार बताया।

यादव महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि लोकतंत्र में स्वस्थ आलोचना का स्वागत है, लेकिन बिना तथ्यों के लगाए गए आरोप प्रदेश के सर्वोच्च जनप्रतिनिधि की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक दलों से मर्यादित भाषा का प्रयोग करने और व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से बचने की अपील भी की।

प्रदर्शन में यादव महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व पार्षद बलवीर यादव, शहर अध्यक्ष आकाश यादव, पंजाब यादव, जिला उपाध्यक्ष माछी यादव, सरपंच मजबूत सिंह यादव, हरि सिंह यादव, राजेंद्र यादव, मस्तराम यादव, विक्रम यादव, भूपेंद्र यादव, सिंधिया यादव, प्रवेश यादव, लख्खाराम यादव, नरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *