1000849490

कल इन क्षेत्रों में चार घंटे बंद रहेगी बिजली, मेंटीनेंस के चलते रहेगा शटडाउन

1000849490

शिवपुरी। जिले में विद्युत लाइन के मेंटीनेंस कार्य के चलते सोमवार 29 जून को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।

विभाग के अनुसार 33 केवी रौनाखेड़ी फीडर पर मेंटीनेंस कार्य के कारण सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र रौनाखेड़ी से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इसी प्रकार 11 केवी सतनवाड़ा पंप फीडर पर मेंटीनेंस के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र सतनवाड़ा के सतनवाड़ा पंप फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *