1000858547

12वीं की छात्रा का सुसाईड केस: अश्लील फोटो वायरल होने के डर ने ली जान, चार आरोपी गिरफ्तार

1000858547

शिवपुरी। जिले के पिछोर में 12वीं की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को चार युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा अश्लील फोटो वायरल होने की आशंका के कारण मानसिक तनाव में थी। इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि छात्रा की मां अंगूरी बाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, आत्महत्या से पहले छात्रा ने फोन पर बताया था कि रामवीर लोधी, सत्यम लोधी और सतीश लोधी लाइब्रेरी में आए थे। उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया, सिम तोड़ दी और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि छात्रा का पिछले करीब दो महीने से रामवीर लोधी से मोबाइल पर संपर्क था। बाद में दोनों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान अंशुल उर्फ अंश लोधी से भी उसकी कहासुनी हुई थी। पुलिस के अनुसार, छात्रा को आशंका थी कि उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए जाएंगे। इसी डर और मानसिक तनाव के कारण उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने इस मामले में रामवीर लोधी (19), सत्यम लोधी (20), सतीश लोधी (22) और अंशुल उर्फ अंश लोधी (20) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को उप जेल पिछोर भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *