1000849490

कल इन क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, मेंटेनेंस के चलते रहेगा शटडाउन

1000849490

शिवपुरी। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33 केवी पोहरी फीडर एवं 11 केवी पतारा पम्प फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण शनिवार, 27 जून को कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

33 केवी पोहरी फीडर पर मेंटेनेंस के चलते सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र पोहरी से जुड़े सभी क्षेत्र तथा उच्चदाब (एचटी) उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

वहीं 11 केवी पतारा पम्प फीडर पर कार्य के कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र सतनवाड़ा के पतारा पम्प फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *