1000849490

कल इन क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, मेंटेनेंस के चलते रहेगा शटडाउन

1000849490

शिवपुरी। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33 केवी रातौर फीडर एवं 11 केवी इन्द्रगढ़ पम्प फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण शनिवार, 27 जून को कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

33 केवी रातौर फीडर पर कार्य के चलते सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 33/11 केवी रातौर एवं लालगढ़ उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

वहीं 11 केवी इन्द्रगढ़ पम्प फीडर पर मेंटेनेंस के कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र सुभाषपुरा के इन्द्रगढ़ पम्प फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *