1000856744

बैराड़ में शासकीय नाले से अवैध उत्खनन करती जेसीबी जब्त, प्रशासन की देर रात बड़ी कार्रवाई

1000856744

शिवपुरी। जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बैराड़ क्षेत्र में प्रशासन और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय नाले से अवैध उत्खनन कर रही एक जेसीबी मशीन जब्त की है। कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में की गई।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जे.पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में खनिज अधिकारी रामसिंह उइके, तहसीलदार बैराड़ द्रगपाल सिंह बैश तथा पुलिस बल ने गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 2 बजे ग्राम जरिया (आनंदपुर) में दबिश दी। मौके पर शासकीय नाले में करीब 100 फीट लंबा, 10 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर अवैध उत्खनन किया जा रहा था, जहां टीम ने एक जेसीबी मशीन को कार्रवाई के दौरान पकड़ लिया।

जांच के दौरान जेसीबी चालक उत्खनन से संबंधित कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद खनिज विभाग और तहसील प्रशासन ने मशीन को जब्त कर बैराड़ थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखवा दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *