1000849490

26 जून को इन क्षेत्रों में चार घंटे बंद रहेगी लाईट, देखिए आपका एरिया तो नहीें…

1000849490

शिवपुरी। विद्युत लाइनों के रखरखाव एवं मेंटेनेंस कार्य के चलते जिले के कुछ क्षेत्रों में 26 जून को निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 33 के.व्ही. भैंसाना फीडर एवं 11 के.व्ही. भानगढ़ पम्प फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।

33 के.व्ही. भैंसाना फीडर के बंद रहने से सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र भैंसाना एवं झिरी से जुड़े सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसी प्रकार 11 के.व्ही. भानगढ़ पम्प फीडर पर रखरखाव कार्य के कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र सुभाषपुरा तथा भानगढ़ पम्प से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *