1000852566

SHIVPURI NEWS – ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

1000852566

शिवपुरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रातौर गांव के पास गुरुवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को रेलवे ट्रैक के किनारे लहूलुहान हालत में पाए जाने के बाद तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घायल की पहचान रातौर निवासी राजाराम जाटव पुत्र हरि जाटव (35) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राजाराम गुरुवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था। करीब साढ़े 10 बजे सूचना मिली कि वह रेलवे ट्रैक के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। हादसे में उसके हाथ, सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

परिजनों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके छत्तीसगढ़ चली गई थी और तब से वापस नहीं लौटी है। इसके बाद से राजाराम मानसिक तनाव में रह रहा था। हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

घटना की सूचना मिलने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि मामला दुर्घटना का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *