1000849490

कल इन क्षेत्रों में चार घंटे बंद रहेगा बिजली सप्लाई, देखिए आपका एरिया तो नहीें…

1000849490

शिवपुरी। विद्युत लाइन एवं फीडरों के मेंटेनेंस कार्य के चलते जिले के कई क्षेत्रों में बुधवार को निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 33 के.व्ही. भटनावर फीडर और 11 के.व्ही. सुभाषपुरा पम्प फीडर पर रखरखाव कार्य किया जाएगा।

33 के.व्ही. भटनावर फीडर के बंद रहने से सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र भटनावर, चकराना और रजौआ से जुड़े सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसी प्रकार 11 के.व्ही. सुभाषपुरा पम्प फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र सुभाषपुरा तथा सुभाषपुरा पम्प से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *