2 बच्चों की मां चाची के साथ गलत संगत में पड गई,चाची ने अपने भतीजे के साथ उसकी पत्नि को भगा दिया, शिकायत

शिवपुरी। आज जनसुनवाई में एक पति ने अपनी ही पत्नि के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। पीडित पति का आरोप है कि उसकी पत्नि चाची के साथ गलत संगत में पड गई और उसे भगाने में चाची का ही हाथ है। इस मामले की ​वह कई बार शिकायत कर चुका है। परंतु कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।

जानकारी के अनुसार जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना क्षेत्र के चिलावद गांव के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी। इस बीच उसे दो बेटे भी हुए। वह मेहनत मजदूरी करने के लिए गांव से शिवपुरी आ गया कई सालों से वह अपने ससुराल लाल माटी में रह रहा था। इसी बीच उसे मजदूरी के अच्छे पैसे मिलने की सूचना लगी इसके बाद वह इंदौर मजदूरी करने के लिए चला गया।

पीड़ित का कहना है कि जब वह इंदौर में मजदूरी कर रहा था तो उसकी एक मुंहबोली चाची के यहां उसकी पत्नी का आना जाना बना रहता था। उसी मुंहबोली चाची ने उसकी पत्नी को गलत संगत में डलवाया और अपने साथ मिला लिया। उक्त मुंहबोली चाची के यहां उसका भतीजा का आना जाना बना रहता है। उसे शक है कि उसकी पत्नी उसी के साथ भागी है। इसमें उसके ससुराल वालों ने उस युवक से पैसे का लेनदेन कर उसकी पत्नी को भगा दिया हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *