1000849003

SHIVPURI NEWS-पुरानी रंजिश में किसान की झोपड़ी में लगाई आग, 2 लाख का नुकसान

1000849003

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक किसान की खेत पर बनी झोपड़ी में आग लगाने का मामला सामने आया है। आगजनी की इस घटना में अनाज, बीज, कृषि उपकरण और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान ने करीब 2 लाख रुपए के नुकसान का दावा किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, धुवाई तालाब के सामने रहने वाले 60 वर्षीय किसान पीरा शाह ने नरवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 23 जून की रात वह अपने खेत पर बनी पाटौर (झोपड़ी) में सो रहे थे। देर रात संदिग्ध आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। पीछे जाकर देखने पर उन्होंने कथित तौर पर अपने पड़ोसी हबीब शाह और नाजू शाह को झोपड़ी में आग लगाकर भागते हुए देखा।

किसान के शोर मचाने पर उसका बेटा, बहू और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग की तीव्रता के कारण ग्रामीण उसे समय पर नहीं बुझा सके। घटना में गेहूं, आटा, फसल के बीज, कृषि उपकरण, बिजली का सामान और अन्य घरेलू सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई।

नरवर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी हबीब शाह और नाजू शाह के खिलाफ बीएनएस की धारा 326(ग) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आगजनी के कारणों तथा दोनों पक्षों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *