1000848862

SHIVPURI NEWS – कार और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन बालिकाएं घायल

1000848862

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन बालिकाएं घायल हो गईं। हादसा एनएच-46 पर पूरनखेड़ी गांव के पास कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में हुआ। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान गुड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय राजू आदिवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजू अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए भाटी गांव जा रहा था। उसकी बाइक पर 16 वर्षीय अनिता आदिवासी, 16 वर्षीय विनीता आदिवासी और एक अन्य बालिका भी सवार थीं। परिवार के अन्य सदस्य भी अलग-अलग बाइकों से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7 बजे पूरनखेड़ी गांव के पास सामने से आ रही एक कार ने राजू की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों और परिजनों की मदद से घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने राजू आदिवासी को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों घायल बालिकाओं का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *