1000847610

लखनऊ अग्निकांड के बाद बैराड़ में बड़ी कार्रवाई, 6 कोचिंग सेंटर और 2 हॉस्टल सील

1000847610

शिवपुरी। जिले में शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा और वैधानिक व्यवस्थाओं की जांच का अभियान लगातार जारी है। शिवपुरी शहर में 12 कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई के बाद बुधवार को पोहरी अनुभाग के बैराड़ में प्रशासन ने निरीक्षण अभियान चलाकर 6 कोचिंग सेंटर और 2 हॉस्टलों को सील कर दिया।

बैराड़ तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर क्षेत्र में संचालित कोचिंग सेंटरों और हॉस्टलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी अवधेश सिंह तोमर, नगर परिषद सीएमओ महेशचंद्र जाटव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे। जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं, वैधानिक अनुमतियों और आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई।

जांच में कई संस्थान संचालक आवश्यक अनुमति, पंजीयन और सुरक्षा संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। कुछ स्थानों पर निर्धारित मानकों का पालन भी नहीं पाया गया। अनियमितताओं के चलते प्रशासन ने 6 कोचिंग सेंटर और 2 हॉस्टलों को तत्काल प्रभाव से सील कर उनके बाहर नोटिस चस्पा कर दिए। अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों के विरुद्ध संचालित संस्थानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *