1000810621

हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देने वाले मामले में सहयोगी आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

1000810621

शिवपुरी। जिले के सीहोर थाना पुलिस ने कट्टे से हवाई फायर कर फरियादी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे एक सहयोगी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को ग्राम सीहोर निवासी जितेंद्र गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी प्रशांत गुर्जर और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज की तथा डराने के उद्देश्य से कट्टे से हवाई फायर किया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत पर सीहोर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा डॉ. आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूली तोमर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आनंद लोधी (23) निवासी ग्राम मछावली हाल यादव कॉलोनी करैरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय करैरा में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जूली तोमर, सहायक उपनिरीक्षक नारायण बंजारा, प्रधान आरक्षक बेताल सिंह गुर्जर, आरक्षक देवेंद्र परिहार, हुकम सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, अवधेश रावत, साहिल खान, भारत बघेल, अजय शाक्य, सतेंद्र रावत, विनोद कुमार तथा थाना अमोला के आरक्षक संजीव श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *