1000810267

ALTO कार से शराब तस्करी कर रहे तस्कर को 2 लाख 28 हजार के माल के साथ किया गिरफ्तार

1000810267

शिवपुरी। जिले की पिछोर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 पेटी देशी प्लेन शराब और एक अल्टो कार जब्त की है। बरामद शराब की कीमत करीब 28 हजार रुपये और वाहन की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 जून को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने भरतपुर तिराहा रन्नौद-पिछोर रोड पर सफेद रंग की अल्टो कार क्रमांक MP 33 C 7684 को रोककर तलाशी ली। जांच में कार की पिछली सीट पर 5 पेटी और डिक्की में 2 पेटी देशी प्लेन शराब रखी मिली।

पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम शिवराज पुत्र हुकुम सिंह गौर (45) निवासी ग्राम भंगवा थाना पिछोर बताया। वाहन से कुल 350 क्वार्टर, 63 लीटर देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उपनिरीक्षक रामकिशोर जोशी, सहायक उपनिरीक्षक अरविंद सगर, आरक्षक धर्मेंद्र लोधी, प्रदीप नरवरिया, बचान सिंह तोमर, कमल गुर्जर तथा एनआरएस अजीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *