3 लाख की चोरी का खुलासा: दो आरोपी और एक नाबालिग पकड़ा, पूरे जेवरात बरामद

शिवपुरी। जिले के खनियाधाना थाना पुलिस ने घर में हुई 3 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के सभी जेवरात बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम मुहारीकला निवासी अरविंद्र लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23-24 मई 2026 की रात अज्ञात चोर उनके कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर करीब 3 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। शिकायत पर खनियाधाना थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 186/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही यशपाल लोधी से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी सोनसिंह उर्फ सुल्ली लोधी और एक नाबालिग के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया।
आरोपी यशपाल लोधी (21) और सोनसिंह उर्फ सुल्ली लोधी (29) निवासी ग्राम मुहारीकला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि 16 वर्षीय नाबालिग को किशोर न्यायालय शिवपुरी भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक केदार सिंह यादव, एसआई रामसिंह भिलाला, एसआई हजारीलाल जाटव, प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह पाल, प्रधान आरक्षक नीतू सिंह, प्रधान आरक्षक हीरा सिंह, आरक्षक अनूप कुमार, हेमसिंह गुर्जर, जयवीर गुर्जर, योगेंद्र सिंह, रवि वाथम, उमेश लोधी, दीपक किरार, अरविंद्र सिंह कौरव तथा महिला आरक्षक हनीराजा चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
