1000806598

कांग्रेस पार्षद MD गुर्जर पर दिन दहाड़े हमला, कार की तोड़फोड़, पहले भी हमले की आशंका जता चुके थे एमडी, आदतन अपराधी है आरोपी

1000806598

शिवपुरी। खबर शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र से आ रही है जहां कांग्रेस के वार्ड क्रमांक 36 से पार्षद एम डी गुर्जर पर करौंदी कॉलोनी में रहने बाले गुर्जर लोगों ने हमला बोल दिया। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने दिन दहाड़े इस बारदात को अंजाम देते हुए कार की भी तोड़फोड़ कर दी।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद एमडी गुर्जर अपनी कार के ग्वालियर बायपास से लौट रहे थे, तभी भारतीय विद्यालय के सामने आरोपी शेरा गुर्जर और अन्नू बनिया उसके साथियों ने पुरानी रंजिश रखने के चलते पार्षद पर हमला बोल दिया, इस हमले में पार्षद की गाड़ी पर भी पत्थर पटके है। पार्षद एमडी गुर्जर का आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसकी गाड़ी ने रखे एक लाख रुपए भी लूटकर ले गए। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

पहले ही हमले की आशंका के चलते आवेदन दे चुके थे एमडी गुर्जर
बताया गया है कि आरोपी शेरा गुर्जर और उसका पूरा ग्रुप शहर में आए दिन वारदात करता रहता है, इनपर लगभग 2 दर्जन के लगभग मामले दर्ज है, साथ ही कई मामलों में एमडी गुर्जर ने इनका विरोध किया तो यह एमडी गुर्जर से टसन रखने लगे थे, जिसके चलते हमले की आशंका के चलते एमडी पहले से हमले की आशंका जता चुके थे, इसका आवेदन भी पुलिस अधीक्षक को दिया था।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *