1000805949

सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर; हजारों का सामान लेकर फरार

1000805949

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र में एक सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। खास बात यह है कि पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में एक युवक पहले मकान की रेकी करता और फिर आराम से सामान चोरी कर ले जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 25 स्थित विजय ट्रैक्टर एजेंसी के पीछे बोर वाली गली निवासी आमिर खान के मकान में इन दिनों रिनोवेशन का काम चल रहा है। परिवार दूसरे मकान में रह रहा था। मंगलवार सुबह आमिर खान मकान की तराई कर मुख्य गेट पर ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए थे। कारीगरों के नहीं आने से मकान पूरे दिन सूना पड़ा रहा। शाम करीब 6 बजे लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला।

चोर मकान से टिल्लू पंप, ग्राइंडर मशीन, कटर मशीन, करीब 30 मीटर बिजली की केबल, वॉश बेसिन का टॉप और प्लास सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गया। शिकायत मिलने के बाद देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *