1000805933

भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई का क्रेशर सील: चंद घंटों में बदले SDM, ब्लास्टिंग से मकान क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों के किया था हाईवे जाम

1000805933

शिवपुरी। जिले में अवैध खनन और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर कोलारस क्षेत्र में अवैध खनिज भंडारण और भराव कार्य में उपयोग की जा रही एक जेसीबी मशीन जब्त की गई है, जबकि करैरा के सिल्लारपुर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले क्रेशर और उसके कंट्रोल रूम को सील कर दिया गया है।

प्रशासन के अनुसार कोलारस के मानीपुरा मंडी के पास निजी भूमि पर अवैध खनिज भंडारण की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। मौके पर खनिज कार्य में लगी जेसीबी मशीन को जब्त कर थाना कोलारस की अभिरक्षा में रखा गया है। मशीन मालिक और भूमि स्वामी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

वहीं करैरा तहसील के ग्राम सिल्लारपुर में 9 जून को हुई ब्लास्टिंग के दौरान आसपास के मकानों को नुकसान पहुंचने और ग्रामीणों की सुरक्षा खतरे में पड़ने की शिकायत मिली थी। संयुक्त निरीक्षण में खनन योजना और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर खदान की गतिविधियां तत्काल बंद करा दी गईं तथा क्रेशर को सील कर दिया गया। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने साफ कहा है कि अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण और खनन नियमों के उल्लंघन पर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *