1000805911

शिवपुरी में शराब की ओवररेटिंग, बिना बिल और मनमानी बिक्री पर रोक न लगने पर एडवोकेट ऋतु शर्मा का हाईकोर्ट जाने का ऐलान

शराब माफिया पर क्यों मेहरबान है सिस्टम? अधिवक्ता ऋतु शर्मा ने खोली दुकानों की कथित मनमानी की पोल

1000805911

शिवपुरी। जिले में शराब दुकानों पर कथित ओवररेटिंग, बिना बिल बिक्री और तय समय के बाद शराब बेचने के आरोपों ने एक बार फिर आबकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिवक्ता ऋतु शर्मा ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पूछा है कि यदि सब कुछ नियमों के अनुसार चल रहा है तो उपभोक्ताओं को बिल क्यों नहीं दिए जा रहे और एमआरपी से अधिक वसूली की शिकायतें लगातार क्यों सामने आ रही हैं।

ऋतु शर्मा ने मांग की है कि जिले की सभी शराब दुकानों के डिजिटल बिलिंग रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और संचालन व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को बिल देना उसका कानूनी अधिकार है, लेकिन कई दुकानों पर यह अधिकार खुलेआम छीना जा रहा है। साथ ही दुकानों के आवंटन, लाइसेंसधारकों और वास्तविक संचालन की भी स्वतंत्र जांच की जानी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी राजस्व और प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए है। यदि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई नहीं करता है तो यह भी जांच का विषय होना चाहिए कि आखिर शराब दुकानों की कथित अनियमितताओं पर पर्दा कौन डाल रहा है। ऋतु शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो मामला उच्च न्यायालय तक ले जाया जाएगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *