1000805795

3 किलो कम निकली गैस, हंगामे के बीच हॉकर बाइक को टक्कर मारकर भागा

1000805795

शिवपुरी। शहर की तारकेश्वरी कॉलोनी में घरेलू गैस सिलेंडर में करीब 3 किलोग्राम गैस कम मिलने पर जमकर हंगामा हो गया। उपभोक्ता कैलाश सोनी के घर गैस एजेंसी का हॉकर सिलेंडर लेकर पहुंचा था। सिलेंडर की तौल कराने पर निर्धारित वजन से गैस कम निकली, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और वाहन में रखे अन्य सिलेंडरों की भी जांच की मांग उठाई।

सूचना मिलने पर पार्षद विजय शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान हॉकर अपना वाहन लेकर निकलने लगा और कथित तौर पर पार्षद विजय शर्मा की मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। इसके बाद पार्षद विजय शर्मा और मोहित सोनी ने उसका पीछा किया और नीलगर चौराहे के पास वाहन को रोककर हॉकर सहित देहात थाने ले आए।

हालांकि थाने पहुंचने के बाद हॉकर एक बार फिर वाहन लेकर निकल गया। बाद में पुलिस ने गैस एजेंसी से संपर्क कर वाहन को दोबारा थाने बुलवाया। इस दौरान थाने में कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। हॉकर का कहना है कि जिस सिलेंडर को लेकर शिकायत हुई, वह पहले से शिकायत वाला सिलेंडर था जिसे बदलकर वापस लाया गया था और गलती से दोबारा उपभोक्ता को दे दिया गया। फिलहाल मामले की जांच की मांग की जा रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *