1000801868

खनियाधाना को मिल सकती है नए राष्ट्रीयकृत बैंक की सौगात, सिंधिया ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र


101 ग्राम पंचायतों और हजारों किसानों-व्यापारियों की मांग को मिला बल, भाजपा नेता हिमांशु झा की पहल पर बढ़ी उम्मीदें

1000801868

खनियाधाना। शिवपुरी जिले की सबसे बड़ी तहसील खनियाधाना में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की मांग अब दिल्ली तक पहुंच गई है। क्षेत्र में एक और राष्ट्रीयकृत बैंक खोले जाने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखकर नए बैंक की स्थापना की सिफारिश की है। इससे क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों में नई उम्मीद जगी है।

जानकारी के अनुसार पिछोर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता हिमांशु झा ने खनियाधाना में बैंकिंग सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया को पत्र भेजा था। पत्र में बताया गया था कि 101 ग्राम पंचायतों वाले इस विशाल क्षेत्र में हजारों किसान, व्यापारी और किसान क्रेडिट कार्ड धारक बैंकिंग सेवाओं के लिए सीमित संसाधनों पर निर्भर हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने 29 मई 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर खनियाधाना में एक नए राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने का अनुरोध किया है। पत्र में क्षेत्र की जनसंख्या, कृषि गतिविधियों और व्यापारिक जरूरतों को देखते हुए बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता बताई गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान में बैंकिंग सेवाओं पर अत्यधिक दबाव है, जिससे किसानों को ऋण, केसीसी, भुगतान और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। नए बैंक की स्थापना से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि खनियाधाना क्षेत्र लंबे समय से रेलवे लाइन और जिला बनाए जाने जैसी मांगों को लेकर भी चर्चा में रहा है। ऐसे में यदि नए राष्ट्रीयकृत बैंक की स्वीकृति मिलती है तो इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाएगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *