1000801852

INSTAGRAM की LOVE-STORY बनी ब्लैकमेलिंग का जाल, व्यापारी के 15 वर्षीय बेटे से डेढ़ साल में ऐंठे लाखों रुपये, बैराड़ में दिखाते थे भौकाल

1000801852

प्रिंस प्रजापति@शिवपुरी। खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से है जहां दो दिन से बैराड़ में एक मामला जोरो पर चर्चाओं मे है। बैराड़ आए दिन सुर्खियों में रहता ही है इस बीच एक ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आने के बाद नगर में चर्चा का बाजार फिर से गर्म हो जाता है। एक व्यापारी के नाबालिग बेटे को कुछ युवको द्वारा सेक्सुअल मामले में ब्लैकमेलिंग कर लाखों रूपए ऐंठ लिए। करीब ढेड़ साल बाद परिजनों को इसकी भनक लगी तो परिजनो ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय छात्र ने बताया कि वह बैराड़ में अपने परिवार के साथ रहता है और उसके पिता की किराना थोक दुकान है। छात्र के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पहले उसके सहपाठी और आरोपी दोस्त ने स्कूल में उसे अपने मोबाइल पर ब्लू फिल्म दिखाई थी। कुछ दिनों बाद आरोपी ने दावा किया कि उसने इस दौरान उसकी वीडियो बना ली है और उसे वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपये की मांग की।

पीड़ित के अनुसार, बदनामी के डर से उसने पहली बार आरोपी को 20 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी लगातार उसे और उसके पिता को जान से मरवाने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी कभी 20 हजार तो कभी 50 हजार रुपये की मांग करता था और डर के कारण पीड़ित उसे रकम देता रहा।

मामले का खुलासा तब हुआ जब परिवार ने दुकान के खातों की जांच करवाई। बैलेंस शीट में करीब 7 लाख 88 हजार 450 रुपये की कमी सामने आने पर परिजनों ने छात्र से पूछताछ की। इसके बाद उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिवार को दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) और 308(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

चर्चाओं का बिषय हटके
सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के पीडित नाबालिग अपने सहपाठियों व आरोपी आदि के साथ स्कूल में पढते थे इसी दौरान स्कूल की एक छात्रा से 15 बर्षीय पीडित का संपर्क इंस्टाग्राम के जरिए हुआ। फिर पीडित की उससे नजदीकियां बढ़ती गई। और इंस्टाग्राम की यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इन दोनो की मुलाकात की भी चर्चा बाजार में है। जब छात्रा और पीडित की प्रेम कहानी की भनक उसके सहपाठी व आरोपी सहित अन्य को लगी तो फिर उन्होंने प्लान बनाया कि व्यपारी के बेटे को फंसाया जाए और उन्होने दोस्ती का सहारा लेते हुए पीडित के मोबाइल से इंस्टाग्राम के आईडी पासवर्ड ले लिए और अपने मोबाइल मे लॉगिन कर लिया।

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पीडित छात्र को नही थी और बह अपनी गर्लफ्रैंड से इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल, फोटो आदान-प्रदान करने सहित चैटिंग आदि लगातार करता रहा जिसको आरोपी अपने पास सेव करता गया। चर्चा है कि पीडित व छात्रा के प्रेम प्रसंग के अश्लील वीडियो फोटो भी आरोपी ने बनाए। और फिर शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का खेल।

बताया गया है कि आरोपी के साथ उसके करीब 3 से 4 अन्य साथियो ने पीडित को अश्लील वीडियो और छात्रा के साथ के उसके फोटो वीडियो दिखाकर पैसे की मांग की। पीड़ित ने घबराकर और परिजनो के डर से आरोपियों को रूपए देने चालू कर दिए। आरोपियों ने एक बार नही बार-बार व्यपारी के बेटे को ब्लैकमेल किया और करीब डेढ़ साल से लगातार आरोपी पीडित से रूपए ऐंठते रहे। चर्चा तो यह भी है कि आरोपी पीडित से 10 हजार रूपए प्रतिदिन लेने लगे थे और करीब 10 लाख से अधिक की अवैध बसूली ब्लैकमेलिंग के माध्यम से की जबकि पुलिस को दी शिकायत मे करीब 8 लाख की बसूली की बात कही है।

व्यापारी के बेटे से ब्लैकमेलिंग कर नगर में दिखा रहे थे भौकाल
बताया गया है कि आरोपी व उसके अन्य साथी व्यापारी के 15 बर्षीय बेटे से बसूली कर आईफोन लेकर आए, बाईक को हर दूसरे-तीसरे दिन मोडिफाइड करते थे और नगर में भौकाल दिखाते थे। बाईक से फटाके जैसे आवाज निकालकर नगर में खूब रईसी जाड़ते दिखते थे। कई बार पुलिस ने भी इनकी बाईक पर चालानी कार्यवाही भी की है लेकिन उनको पैसो की दिक्कत तो तब हो जब मेहनत से कमाएं, बह तो अवैध बसूली ब्लैकमेलिंग के रूपयों पर तांडव करते थे।

इनका कहना है।
इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है उससे पूछताछ जारी है अन्य लोगो के नाम भी सामने आए है विवेचना के बाद सभी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, कोई भी इस प्रकार का कृत्य करता है तो बख्सा नही जाएगा।
सुरेश शर्मा, थाना प्रभारी बैराड़

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *