1000799880

एसडीएम को अतिरिक्त प्रभार मिलते ही एक्शन: एमएम चौराहे से हटाईं 12 अवैध स्टॉलें

1000799880

शिवपुरी। नगर पालिका ने मंगलवार को शहर के एमएम चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर रखी गई 10 से 12 अवैध स्टॉलों को जेसीबी की मदद से हटाकर जब्त कर लिया। यह कार्रवाई शिवपुरी एसडीएम आनंद सिंह राजावत को नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद की पहली बड़ी अतिक्रमण विरोधी मुहिम मानी जा रही है।

अभियान के दौरान एक सांची मिल्क पार्लर को भी नोटिस जारी किया गया है। नगर पालिका ने पार्लर संचालक से संबंधित स्थान पर व्यवसाय संचालन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है। दस्तावेज नहीं मिलने की स्थिति में उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी रंजीत खापरे ने बताया कि यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देश पर की गई है। उन्होंने कहा कि स्टॉल संचालकों को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि वे एमएम चौराहे से 100 फीट दूर अपने व्यवसाय का संचालन करें, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों ने वहां अतिक्रमण कर रखा था।

खापरे के अनुसार, मौके से उन खाली स्टॉलों को हटाया गया जो लंबे समय से संचालित नहीं हो रही थीं और केवल अतिक्रमण के लिए रखी गई थीं। वहीं संचालित स्टॉलों को व्यवस्थित करते हुए चौराहे से 100 फीट दूर स्थानांतरित कराया गया। नगर पालिका ने संकेत दिए हैं कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *