कोलारस थाने में पदस्थ एसआई क्लेस्तुस लकड़ा का निधन, पुलिस महकमे में शोक

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक का सोमवार को बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग सहित क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तबीयत बिगड़ने पर क्लेस्तुस लकड़ा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
क्लेस्तुस लकड़ा मूल रूप से के निवासी थे। उन्होंने पुलिस विभाग में करीब 25 वर्षों तक सेवाएं दीं। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न थानों में पदस्थ रहकर कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
उनके निधन से पुलिस विभाग ने एक अनुभवी और समर्पित अधिकारी को खो दिया है। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिचितों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
