कॉम्बिंग गश्त में पकड़ा गया स्थायी वारंटी, ग्वालियर न्यायालय में किया पेश

शिवपुरी। जिले की तेंदुआ थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय ग्वालियर के प्रकरण क्रमांक आरसीटी 370/2024 में फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
जानकारी के अनुसार 6 जून को कॉम्बिंग गश्त के दौरान स्थायी वारंटी अजब सिंह पुत्र देवीलाल जाटव, निवासी ग्राम डेहरवारा थाना तेंदुआ को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को रविवार 7 जून को माननीय न्यायालय ग्वालियर में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट में वांछित था।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह सोलंकी, आरक्षक दुले सिंह जामोद, प्रवेश कुमार एवं सौरभ पचौरी की विशेष भूमिका रही।
Advertisement
