1000791723

IG अरविंद सक्सेना ने डॉ. आयुष जाखड़ को अशोक चिन्ह लगाकर दी ASP पद की पदोन्नति

1000791723

शिवपुरी। करेरा में नवीन एसडीओपी कार्यालय भवन के लोकार्पण समारोह के दौरान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वर्ष 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।

कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ने डॉ. आयुष जाखड़ के कंधों पर अशोक चिन्ह लगाकर उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की।

इस अवसर पर सहित जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. आयुष जाखड़ को पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने कहा कि डॉ. आयुष जाखड़ ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिसिंग का परिचय दिया है। उनकी पदोन्नति से पुलिस विभाग को और अधिक प्रभावी नेतृत्व मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *