आईटीबीपी शिवपुरी में राजेश चौधरी ने डीआईजी का पदभार संभाला
पदोन्नति के बाद संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के उप महानिरीक्षक बने, अधिकारियों-जवानों ने दी शुभकामनाएं

शिवपुरी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के वरिष्ठ अधिकारी राजेश चौधरी ने 1 जून 2026 को संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, शिवपुरी में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदोन्नति के बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे इसी संस्थान में कमांडेंट के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
आईटीबीपी में लंबे अनुभव रखने वाले राजेश चौधरी अपनी अनुशासित कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके नेतृत्व और कार्यकुशलता की अधिकारियों एवं जवानों के बीच विशेष पहचान रही है।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि आईटीबीपी की गौरवशाली परंपराओं और मूल्यों के अनुरूप उत्कृष्टता, अनुशासन तथा पेशेवर दक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बल के अधिकारियों और जवानों के कल्याण, आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था तथा परिचालन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
इस अवसर पर आईटीबीपी के अधिकारियों एवं जवानों ने उन्हें पदोन्नति और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
