1000786931

SHIVPURI NEWS-कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर भरे 28 गौवंश बरामद, चालक फरार

1000786931

शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंश से भरे एक कंटेनर को पकड़ लिया। पुलिस की भनक लगते ही चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। कंटेनर से 28 गौवंश बरामद किए गए हैं, जिनमें कई पशु घायल अवस्था में मिले।

दिनारा थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात थनरा चौकी प्रभारी रामानंद पचौरी को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में अवैध रूप से बड़ी संख्या में गौवंश का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए वाहन की घेराबंदी कर उसका पीछा किया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान चालक कंटेनर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर कंटेनर में 26 बैल और 2 गाय सहित कुल 28 गौवंश अमानवीय तरीके से भरे हुए पाए गए। अत्यधिक भीड़ के कारण कई पशु घायल हो गए थे।

गौसेवक कल्लू तिवारी की मौजूदगी में सभी गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें थनरा स्थित गौशाला में सुपुर्द किया गया। घायल पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया गया।

पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है तथा वाहन के दस्तावेजों और नंबर के आधार पर उसके मालिक एवं अवैध परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। फरार चालक की खोज जारी है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *