1000786671

यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर लाखों की चोरी, फेंसिंग काटकर घुसे बदमाश; नकदी-जेवर समेत रेडबुल की पेटी भी ले गए

1000786671

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के मोहानी ख्यावदा गांव में चर्चित यूट्यूबर के घर शुक्रवार देर रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश तार फेंसिंग काटकर घर में घुसे और कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर गए। चोरी गए सामान की कीमत 7 से 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का रुख ऊपर की ओर मोड़ दिया, जिससे उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड नहीं हो सकीं। इसके बाद उन्होंने अलमारियों और तालों को तोड़कर 1.91 लाख रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठियां, चांदी की करधौनी और अन्य सामान चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि बदमाश लगभग 8 हजार रुपये कीमत की रेडबुल सॉफ्ट ड्रिंक की एक पेटी भी अपने साथ ले गए।

रचना गुर्जर ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे पानी पीने के लिए उठने पर उन्हें कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। परिजनों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया तो घर के कई ताले टूटे मिले और नकदी-जेवर गायब थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।

रचना गुर्जर ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी गया माल बरामद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर वह इस मुद्दे को सोशल मीडिया के जरिए लगातार उठाती रहेंगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *