SHIVPURI NEWS चंद घंटों में दबोचे हत्या के प्रयास के 4 आरोपी, कुल्हाड़ी-डंडे बरामद

शिवपुरी। जिले की खौड़ चौकी एवं भौंती थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडे भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार 5 जून 2026 को ग्राम चंदावनी निवासी गोपाल कोली की शिकायत पर भौंती थाना में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेन्द्र परिहार (24), अजब सिंह परिहार (60), फूला बाई परिहार (60) तथा रीनू परिहार (23) निवासी ग्राम चंदावनी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और डंडे जब्त किए हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी भौंती घनश्याम सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी कुसुम गोयल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
