1000782400

21 आरक्षकों को मिली पदोन्नति, बने प्रधान आरक्षक, एसपी ने फीती लगाकर दी नई जिम्मेदारियों की शुभकामनाएं

1000782400

शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले में पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के 21 आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को फीती लगाकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में आशीष शर्मा, चन्द्रशेखर मीना, भोले सिंह, केदारी अहिरवार, प्रभजोत सिंह कंग, आशीष प्रताप सिंह, योगेश सिंह परिहार, नीलम कुमार शर्मा, सुनील रघुवंशी, दीपक शर्मा, गौरव कुमार वर्मा, सचेन्द्र शर्मा, अर्जुन सिंह रावत, युधिष्ठिर सिंह रघुवंशी, मनोज ररिया, शकील खान, राहुल सिंह, रामेश्वर सिंह पाल, बलवीर सिंह, सुनील विमल एवं मनोज जादौन शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले सहित थाना कोतवाली, देहात एवं फिजिकल थाना प्रभारी, स्टेनो आमिर कुरैशी, मुख्य लिपिक कौशलेन्द्र सिंह, स्थापना प्रभारी गोपाल शर्मा तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत कर्मचारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे तथा पुलिस विभाग की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने में योगदान देंगे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *