1000781981

SHIVPURI NEWS- कमर पेटी की स्नेचिंग बनी मौत की वजह, पांच आरोपी गिरफ्तार

1000781981
1000782340

शिवपुरी। खनियाधाना थाना पुलिस ने एक माह पूर्व हुई स्नेचिंग की घटना में महिला की मौत के मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने बाइक सवार महिला की चांदी की कमर पेटी झपट ली थी, जिससे वह सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार 2 मई 2026 को महेश कुमार लोधी निवासी राजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी मीना लोधी 1 मई को रिश्तेदारी से लौट रही थीं। वह रामनिवास लोधी के साथ मोटरसाइकिल से हिरावल से राजपुर आ रही थीं। शाम करीब 7:45 बजे अछौनी और कंजवाह नाले के बीच पिछोर-चंदेरी रोड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश आए और मीना लोधी की चांदी की कमर पेटी झपट ली। झपटमारी के दौरान संतुलन बिगड़ने से मीना लोधी बाइक से गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के दौरान झांसी मेडिकल कॉलेज में उनकी मृत्यु हो गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अरविंद यादव (19), शनि योगी (24), राहुल उर्फ छोटू झां (23), राजेश पाल (24) और दिनेश पाल (21) को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को दो मोटरसाइकिलों का उपयोग कर अंजाम दिया गया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक केदार सिंह यादव के नेतृत्व में की गई।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक केदार सिंह यादव, उपनिरीक्षक राम सिंह भिलाला, जगदीश बंजारा, हजारीलाल जाटव, कमल किशोर सैथिया, प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह पाल, नीतू सिंह, हीरा सिंह सहित थाना खनियाधाना एवं मायापुर पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *