1000748428

5 जून को पांच घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां और इलाके होंगे प्रभावित

रखरखाव कार्य के चलते सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा शटडाउन

1000748428

शिवपुरी। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 5 जून को शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33 केवी फतेहपुर फीडर से जुड़े 11 केवी न्यू बस स्टैंड, मनियर और फतेहपुर फीडरों पर निर्धारित समय के दौरान विद्युत प्रवाह बंद रखा जाएगा।

बिजली कंपनी के अनुसार 5 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रीराम कॉलोनी, रघुवंशी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कॉलोनी, हाथी खाना, सिटी सेंटर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, अमृत विहार कॉलोनी, बस स्टैंड क्षेत्र, मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कॉलोनी, फतेहपुर, शारदा कॉलोनी, फतेहपुर गांव, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला तथा 26 नंबर कोठी के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। रखरखाव कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *